February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसटीएफ और गदरपुर पुलिस ने 7 तमंचों समेत तस्कर दबोचा

गदरपुर। एसएसपी के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और थाना गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नवाबगंज-बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को सात अवैध तमंचों के साथ गिरफ्रतार किया। 13 अक्टूबर की रात्रि नवाबगंज रोड स्थित रतनपुरा पुलिस चौकी के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच बिलासपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखते ही वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया,परंतु पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम कनकटा थाना गदरपुर बताया। तलाशी लेने पर एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ,मोटरसाइकिल पर रखे बैग की तलाशी में कुल 6 और तमंचे बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में हथियारों को उत्तर प्रदेश से लाने की बात स्वीकार की। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी खंगाली जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान,उप निरीक्षक मोहन सिंह बोहरा एसआई विपिन चंद्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल ;एसटीएफ कुमाऊं यूनिटद्ध हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कां, जितेन्द्र कुमार,वीरेंद्र चौहान,मनमोहन सिंह ;एसटीएफ टीमद्ध शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *