गांधी पार्क में दहशरा मेले की तैयारियां जोरों पर
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। शहर के गांधी पार्क में दशहरा मेले की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं । कल बृहस्पतिवार की शाम रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जोरदार आतिशबाजी के साथ जलाये जाएंगे। प्रशासन पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर चुका है और दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व मार्ग प्रबंध की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। इस बार भी पुतले बनाने की जिम्मेदारी रामपुर के मुन्ने कारीगर को दी गई है। शहबाज गेट रामपुर निवासी मुन्ने दशकों से दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाते आ रहे हैं। इस काम में उनका पुत्र गुîóू तथा बवनपुरी निवासी अरबाज उनका साथ देते हैं। मुन्ने ने बताया कि उन्होंने पिछले एक पखवाड़े से इन तीनों पुतलों पर मेहनत की है। आज शाम तक ये सभी पुतले पूरी तरह तैयार हो जाएँगे और उनमें आतिशबाजी की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कल सुबह इन्हें गांधी पार्क में निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा और शाम को आतिशबाजी के बीच दहन होगा। मेले की तैयारियों में नगर निगम, पुलिस और रामलीला कमेटी ने मिलकर कार्य किया है। गांधी पार्क में दशहरा पर्व के आयोजन के लिए बैरिकेडिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था पुख्ते स्तर पर हुई है। मार्ग संचालन के लिए आने-जाने वाले रास्तों को साफ और व्यवस्थित किया गया है ताकि भीड़-भाड़ में व्यवधान न हो। रामलीला मंचन के दौरान अव्यवस्था न हो, इस दृष्टि से कमेटी ने सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आज आयोजन स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
