Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने मांगो को किया मंजूर,बेरोजगार संघ ने किया आंदोलन स्थगित

देहरादून। परेड ग्राउंड में पेपर लीक प्रकरण की जांच कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की प्रमुख मांगों को आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूर कर लिया है। धरना स्थल पर सीएम ने युवाओं को निष्पक्ष जांच कराने का भेरासा दिलाते हुए कहा कि एक सप्ताह हो गया है छात्रों के एक बड़े समूह के मन में को कोई अविश्वास और संदेह न रहे इसलिए पहले दिन राम कंडवाल मिले थे और उन्हें आश्वस्त किया था। कोई शंका नहीं रहनी चाहिए। अच्छा लगा कि आपने परेशानी झेलते हुए शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया। परीक्षा भर्ती प्रक्रिया है वह पूरी तरह से पारदर्शिता से होनी चाहिए ये मेरा संकल्प है। हमारे बच्चे जब पढ़ाई पूरी करते हैं तो भर्ती की तैयारी करते हैं तो उनके मन में सपने होते हैं। उन्होंने कहा, पेपर लीक मामले की जांच चल रही है, एसआईटी इसकी जांच कर रही है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एसआईटी अपनी जांच कर रही है। तथ्य सब जगह से एकत्र किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की रुकावट इसमें नहीं है। सीएम की इस बात का युवाओं ने तालियों से स्वागत किया। फिर सीएम धामी ने युवाओं की मांग पर बात करते हुए कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं और आज फिर कह रहा हूं, जितने भी परीक्षा देने वाले हमारे बच्चे हैं, मेरे भाई-बहन हैं, मेरे बेटे-बेटियां हैं, उन सभी के मुकदमे हम स्वतः ही वापस ले लेंगे, आप हमें उन सभी की लिस्ट बना कर दे दें। इस बात पर भी युवाओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा, भर्ती परीक्षा प्रकरण के संबंध में जो भी बातें हैं हम उन्हें आपस में बात कर लेंगे। मैं बिल्कुल भी नहीं चाहता कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में एक भी प्रश्न चिर्िं भर्ती प्रक्रिया पर लगे। इस बात का भी युवाओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। धामी ने कहा, आप लोग अकेले धरने पर नहीं बैठे हैं, मैं भी आपके साथ आया हूं और हम सब लोग मिलकर भर्ती प्रक्रिया को अच्छा करेंगे और प्रदेश भी हमारे देश का सबसे अच्छा प्रदेश बने। सीएम की करीब पांच मिनट की बात बेरोजगार युवाओं ने बहुत धैर्य और शांतिपूर्ण ढंग से सुनी और युवाओं के बीच से फिर आवाज आई पेपर रद्द करो या सीबीआई जांच कराओ। सीएम ने कहा, एसआईटी जांच हो रही है, इस बात पर युवा नहीं माने और एक स्वर में सीबीआई जांच की बात कही। फिर उन्होंने कहा, जितनी भी मांगे आई हैं उन पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएम धामी की ओर से पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया। मीडिया से बातचीत में युवा नेता बॉबी पंवार और राम कंडवाल ने सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सीएम ने सहमति दे दी है अगर परीक्षाओं में धाधली के मामले सामने आये तो भविष्य में भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बेरोजगार युवाओं के संघर्ष की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *