Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परेड ग्राउंड में युवाओं का धरना जारी : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने सीएम धामी से की मुलाकात

संघ ने की आयोग के अध्यक्ष और कर्मचारियों की जांच की मांग
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर संघ की ओर से कई अहम मांगें रखी। बैठक में मुख्य तौर पर यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर ठोस पहल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने परेड ग्राउंड के बाहर सड़क किनारे धरना देकर रातभर आंदोलन जारी रखा। वहीं आज मंगलवार को बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने सीएम धामी से सचिवालय में मुलाकात की। गौरतलब है कि बेरोजगार संघ के युवा पेपर लिख मामले पर सोमवार से ही परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेते। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने सीएम से मांग की है कि आयोग के अध्यक्ष और सभी कर्मचारियों की जांच की जाए और परीक्षा के पेपर दोबारा कराए जाएं। जिसपर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही बेरोजगार संघ की मांगों पर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *