Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मांगों को लेकर सीईओ कार्यालय में गरजे शिक्षक

रूद्रपुर (उद संवाददाता) अपने चौतींस सूत्रीय मांगों के लेकर राजकीय शिक्षक संघ के अवाहन पर जनपद के सभी साथ ब्लॉकों के शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन के साथ धरना दिया। वक्ताओं ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने, सभी स्तर पर लगभग आठ-नौ वर्षाे से रूकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, प्रशासनिक सवर्गं में कोटा निर्धारित करने, अनुरोध के स्थानान्तरण वर्ष भर जारी रखने, प्रोन्नत एवं चयन वेतन मान हेतु पूर्व सेवा को जोड़ने, एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति में होने वाले आर्थिक नुकसान दूर करने आदि की मांगें प्रमुखता से उठाई। धरनें में प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज चौहान, मंत्री अनन्त चौहान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कुन्ती यादव, जानकी अधिकारी, ममता शर्मा, कृष्ण मोहन, विकास पाण्डेय, भरत सिंह, अनूप सिंह, पवन दूबे, नरेन्द्र दिगारी, रमेश सिंह, छत्रपाल सिंह, कौशल चौधरी, पंकज अग्रवाल, राकेश यादव, जमुना पटवाल, विरेन्द्र चौहान, शर्मेद्र कुमार सिंह, योगेन्द्र चौधरी, कमल किशोर सक्सेना, इश्तेयाक अंसारी,हरिशंकर याज्ञिक, गिरीश राय, मनोज गुणवन्त, वंशीधर पाडेय, मनोज राय, बिमला चौहान, अशोक बर्मा, राजेन्द्र सिंह बर्गली, ममता जोशी पाठक, हरिओम,सुनील टम्टा सहित कई पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *