Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने भगदड़ की मजिस्ट्रीयल जांच के दिए आदेश, मुआवजे का भी ऐलान

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश सरकार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे के घायलों और मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ है। मदद के लिए 01334-223999, 9068197350, 9528250926, पर फोन कर सकते हैं। वही, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र,देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नं 0135- 2710334,2710335, 8218867005, 9058441404 भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *