Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने मां के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खटीमा (उद संवाददाता) । शुक्रवार को खटीमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरा तराई निजी आवास में रात्रि विश्राम किया। सुबह सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ“वान पर एक पेड़ मां के नाम के तहत मां के साथ अपने निजी आवास परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पौधारोपण कर प्रदेश की जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को वृक्षारोपण के लिए पौध वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। वहीं खटीमा नगरा तराई निजी आवास में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सुबह मां के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम आ“वान के तहत खटीमा स्थित अपने निजी आवास में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का आ“वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच खटीमा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समय-समय पर खटीमा आते रहते हैं और लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *