Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रसोई गैस लीक होने से भड़की आग,दम्पत्ति झुलसे

काशीपुर। रसोई गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग से एक महिला बुरी तरह झुलस गयी। उसे बचाने के प्रयास में उसका पति भी आग की चपेट में आ गया। दोनों कोउपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। ग्राम बैलजुड़ी निवासी अमजद की 40 वर्षीय पत्नी सकीना आज प्रातः घर में गैस पर ऽाना बना रही थी इसी दौरान उसने जैसे ही माचिस से गैस जलाने का प्रयास किया वह अचानक आग की तेज लपटों में घिर कर बुरी तरह झुलस गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी आग की लपटों में घिर कर बुरी तरह झुलस गया घटना के तत्काल बाद दंपत्ति को परिजनों ने इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां पति की हालतनाजुक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *