February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वसीम को न्याय दो की ललकार के साथ रोशनाबाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हरीश रावत, पुलिस बल तैनात

पुलिस को देख कर तालाब में कूद गया था वसीम, सीबीआई जांच की मांग
हरिद्वार। रुड़की के माधोपुर में तालाब में कूदकर हुई युवक की माैत के प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज रोशनाबाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के विधायकों के अलावा तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंचे हैं। उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रातभर सड़कों पर रहेंगे और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेसियों के धरने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है। भारी संख्या में एसएसपी ऑफिस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीते शनिवार की रात को गोवंश संरक्षण की टीम रुड़की के माधाेपुर गांव में पहुंची थी। इसी दौरान वसीम निवासी सोहलपुर गाड़ा पुलिस को देख कर तालाब में कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था और जमकर हंगामा किया था। धरने पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कानून व्यवस्था एवं उत्पीड़न पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि अब जितना भी जीवन बचा है, मैं चुनाव के बजाय कुछ न्याय के हितों जिसमें महिला उत्पीड़न, नौजवानों का शोषण, दलित उत्पीड़न, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और किसानों का सम्मान, इन बिंदुओं पर अपने जीवन को केंद्रित करना चाहता हूं। मुझे अच्छा लगा कि कल कांग्रेस ने शांतरशाह की बेटी, एक दलित की बेटी, रूड़की में उसकी न्याय की हुंकार लगाई। आज वसीम को न्याय दो की ललकार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार कार्यालय के सामने कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। मुझे उम्मीद है कि आगे के जीवन के लिए यह चार-पांच बिंदुओं की लाठी मेरे जीवन का सहारा बनेगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *