September 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सियासत में संग्राम,कृष्ण की भक्ति में गले मिले धुर विरोधी

रुद्रपुर। राजनीति में मंच अलग, मुद्दे अलग और एक-दूसरे पर हमले भी अलग- लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के आगे सियासी टकराव कुछ देर के लिए थमता नजर आया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा में रुद्रपुर की सियासत की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें आम दिनों में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता गले मिलते, बधाई देते और मुस्कुराते नजर आए। नगर के मुख्य बाजार से होकर निकली शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह लगे स्वागत मंच इस दिलचस्प सियासी नजारे के गवाह बने। महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी सुशील गाबा,पंजाबी महासभा,रूद्रपुर सांस्कृतिक मंच, अग्रवाल सभा, बद्री केदार समिति, यादव सभा, ब्राम्हण सभा सहित विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के स्वागत मंचों पर अलग-अलग राजनीतिक खेमों के नेता एक साथ दिखाई दिए। कहीं हाथ मिलते नजर आए तो कहीं गले मिलकर बधाइयों का दौर चला और कैमरों में सियासत से इतर सौहार्द की तस्वीरें कैद हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *