February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच कराये सरकार,पीड़ित परिवार के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा

गदरपुर (उद संवाददाता)। नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड में उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के घर इस्लाम नगर गदरपुर पहुंचे और ढांढस बंधाया। उन्होंने निपुण गगनेजा के निधन पर भी दुख जताते हुए परिवार से मुलाकात की। इससे पूर्व झगड़पुरी में स्थित संजीव छाबड़ा के प्रतिष्ठान पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया नर्स हत्याकांड मामले को लेकर पूरे प्रदेश भर की कांग्रेस न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर है लेकिन सरकार खामोश है । प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पीड़ित परिवार भी हुए फर्जी खुलासे से संतुष्ट नहीं है और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। करन माहरा ने कहा कि अगर सीबीआई जांच हो जाती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा माहरा ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार का सिर्फ नारा रह गया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जबकि बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रहे हैं जिस पर सरकार खामोश है अभी अंकिता भंडारी के मामले में भी इंसाफ नहीं मिला है, उधम सिंह नगर की पुलिस भी बेलगाम हो गई है जिले में आए दिन आपराधिक घटनाएं और बलात्कार जैसे मामले सामने आ रहे हैं और तस्लीम जहां हत्याकांड में भी इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। राजेंद्र पाल सिंह राजू ने कहा कि तस्लीम जहां के परिजनों के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिला कर ही रहेंगे। इस दौरान संजीव अरोरा,शराफत अली मंसूरी, संजीव छाबड़ा, गुरविंदर सिंह,अजय गाबा,शैलेंद्र शर्मा,सत्यजीत सिंह गुलाटी, शिवम पपनेजा, मोहम्मद शफीक उर्फ भूरा,दिलशाद, फुरकान अली, नासिर, इदरीस, अमरजीत सिंह विर्क, मिकी भगत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *