February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर(उद संवाददाता)। कॉर्बेट व रामनगर वनप्रभाग की सीमा पर रामनगर- गर्जिया नेशनल हाईवे309 मार्ग पर रिंगोडा से 200 मीटर रामनगर की तरफ एक टाइगर ने घास काट रही 40 वर्षीय महिला लीला देवी पर हमला कर दिया।जिसमें महिला के सीने पर ,कान पर गर्दन पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान है। महिला का उपचार रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। बता दें कि कल शाम तीन महिलाएं लीला देवी उम्र 40 वर्ष अपनी बड़ी बहन तारा देवी व एक अन्य सरस्वती देवी के साथ रिंगोड़ा के पास घास काट रही थी,इसी बीच बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया,बाघ लीला देवी को जंगल की ओर ले जाने लगा,इसी बीच बड़ी बहन तारा देवी ने होहल्ला करते हुए अपनी बहन को पकड़ लिया और बाघ से संघर्ष करते हुए अपनी बहन को बचा लिया।बता दें कि लीला देवी रामनगर के आमडंडा खत्ते की रहने वाली है। वही जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना कल शाम की है जब तीन महिलाएं रिंगोडा के पास घास काट रही थी तो बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया उन्होंने बताया कि यह घटना रामनगर वन प्रभाग के रिंगोड़ा ब्लॉक कक्ष संख्या दो, मार्ग के किनारे की है। उन्होंने बताया महिला का उपचार रामदत्त जोशी चिकित्सालय में करवाया जा रहा है और महिला अभी खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *