February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुविधाजनक ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्राः ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचकर सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

ऋषिकेश (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित यात्रा हेतु आपसी सामंजस्य से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा हेतु हमारी सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई खाने-पीने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा यहीं से शुरू होती है। मैंने इस स्थान पर सभी तैयारियों और सुविधाओं की जांच की। सभी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सोमवार को चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्रा सुविधाजनक ढंग से संचालित की जा रही है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए यहां आया हूं कि यात्राआरामदायक और सुविधाजनक ढंग से संचालित होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *