February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया,दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी वोट पड़े

पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, राहुल ने मां सोनिया गांधी और प्रियंका ने बेटे- बेटी के साथ किया मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ है। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दिल्ली में अपना वोट डाला । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में मतदान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी मां ने वोट डालकर लोकतंत्र के उत्सव में योगदान दिया है। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ लोढ़ी रोड के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें इंडीया गठबंधन के साथ होने पर गर्व है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *