February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मसूरी घूमने जा रहे युवाओं की थार खाई में गिरने से दो की मौत,तीन घायल

देहरादून (उद संवाददाता)। मसूरी रोड पर सोमवार तड़के मसूरी घूमने जा रहे युवाओं की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। जानकारी के अनुसार तड़के तीन बजे पांच लोग थार वाहन संख्या यूके 01डी-3333 में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 4 तेग बहादुर रोड और 29 वर्षीय अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती, रजनी कुंज सोलागढ़ रोड की मौत हो गयी। जबकि29 वर्षीय सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेहनगर दिल्ली, 33 वर्षीय युवराज बिष्ट पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, 38 वर्षीय ईशा पुत्री राकेश निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून आदि घायल हो गये। सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी। टीम ने 3 घायलों को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया । जबकि दोनों शवों को वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *