February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जेब काटकर पर्स उड़ने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका मिलते ही लोगों की जेब काटकर पर्स उड़ने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को हजारों की नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार सक्सेना पुत्र मुन्ना लाल निवासी आदर्शनगर तल्ली बमोरी ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद से हल्द्वानी बस में आते समय कालूसाही मन्दिर के पास बस से उतरते समय किसी अज्ञात चोर ने उसकी जेब काटकर पर्स चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। इस दौरान चार अन्तर्राज्यीय पाकेटमार को एफटीआई बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता अरशद पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह ल अटौडा रोड़ थाना मवाना मेरठ, फैजल अहमद पुत्र मुन्ना निवासी साउथ खालापार निकट मदीना मस्जिद दरोगा कोठी थाना खालापार मुजफ्फरनगर, अरशद पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह अटौडा रोड थाना मवाना मेरठ और शकील पुत्र रहीस अहमद निवासी मुमताज नगर गुलईस्ता गार्डन गली नं05 थाना लीसाड़ी गेट जिला मेरठ बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8000 रुपए नगद और पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए। आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *