February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पेड़ से भिड़ी,हादसे में किन्नर सहित दो लोगों की मौत

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण,धर्मपुर में सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
देहरादून(उद संवाददाता)। धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में किन्नर सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जाता है कि एक कार रिस्पना पुल से घंटाघर की तरफ आ रही थी। धर्मपुर स्थित एल आई सी बिल्डिंग के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक मृतक की पहचान गौरव कुमार निवासी बनोवाला के रूप में हुई है जबकि एक अन्य मृतक किन्नर है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *