February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार नही पकड़ा तो…भाजपा विधायक ने दी इस्तीफ़े की धमकी

देहरादून। बीती रात्रि बागेश्वर में 6 वर्षीय बच्ची को गुलदार द्वारा उठा जाने के मामले में शीघ्र कार्यवाही न करने पर भाजपा विधायक चंदन राम दास ने एक सप्ताह में कार्यवाही न होने पर इस्तीफे की धमकी दे डाली हालांकि बाद में संसदीय कार्यमंत्री के आश्वासन पर वापस ले ली। सदन में आज बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि उनकी विधानसभा में एक गुलदार लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है, पूर्व में गुलदार तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है, और बीती रात्रि एक 6 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया, जिसके विरोध में बागेश्वर बाजार बंद है, उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर वन विभाग ने गुलदार नही पकड़ा तो एक सप्ताह में अपना इस्तीफा सौप देंगे, विधायक की धमकी से सरकार सकते में आई और संसदीय कार्यमंत्री ने आश्वाशन दिया कि जल्द गुलदार को पकड़ लिया जायेगा, तब विधायक ने धमकी वापस ली।वहीं प्रश्नकाल शुरू होने से पहले भाजपा विधायक खजान दास ने सत्र में अपना सवाल न लगने पर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद विधान सभा अध्यक्ष उन्हें सत्र के बाद उनसे मुलाकात करने को कहा। दरअसल खजान दास ने शिक्षा विभाग में आरटीई को लेकर सवाल लगाया था, बता दें पिछले एक साल में सदन की कार्यवाही में विधाायक खजान दास का प्रश्न शामिल नहीं किया गयाि जससे वह नाराज हैं, विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सहानुभूति देते हुए बाद में मिलने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *