Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लेह में सेना का वाहन खाई में गिरा,नौ जवान शहीद

श्रीनगर(उद ब्यूरो)। लद्दाख में शनिवार शाम सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ है। पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया। भारतीय सेना के जवान गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ ;जूनियर कमीशंड ऑफिसरद्ध शामिल हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन ;एएलएसद्ध वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5ः45-6ः00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *