Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खड़े डम्पर से भिड़ा टैम्पो, आठ सवारियां घायल

रूद्रपुर। सवारियां लेकर जा रहा टैम्पो सड़क किनारे खड़े डम्पर से भिड़ गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गये। घायलों में एक युवक और युवती की हालत गंभीर है उन्हें हल्द्वानी रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार प्रातः करीब नौ बजे ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से एक टैम्पो संख्या यूके 06 टी ए 64 71 मजदूरों को लेकर पत्थर चट्टा बाग जा रहा था। इसी बीच नैनीताल रोड पर पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से अनियंत्रित टैम्पो की भिड़ंत हो गयी। जिसमें टैम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर सीपीयू और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घयलों को क्षतिग्रस्त टैंपो से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। घायलों में 30 वर्षीय रूपा पत्नी जयविंदु निवासी ट्रांजिट कैम्प मूल निवासी ग्राम बड़ा पतारा तहसील सिंघोली सीतापुर, रूपा का भाई 17 वर्षीय शिवम पुत्र लालता पांडे, 19 वर्षीय वंदना, ट्रांजिट कैम्प निवासी 38 वर्षीय किरन पत्नी राम सिंह, किरन की पुत्री 18 वर्षीय काजल, आजादनगर ट्रांजिट कैम्प निवासी अर्चना देवी पत्नी योगेश कुमार, जाफराबाद बिलासपुर निवासी काजल पत्नी राहुल सहित अन्य युवती शामिल है। घायलों में शिवम और अज्ञात युवती की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। घटना का कारण स्टेयरिंग फेल होना माना जा रहा है। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलि उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *