October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,13 युवतियों को मुक्त कराया

देहरादून ।पटेलनगर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पटेलनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्पा सेंटर से 13 युवतियों को मुत्तफ कराया गया है। युवतियां नेपाल सहित अन्य स्थानों से बुलाई गई थी। पुलिस स्पा सेंटर संचालक की तलाश कर रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बताया कि ह्यूमन राइट काउंसिल एनजीओ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पटेलनगर के स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान पटेलनगर क्षेत्र में बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा और पीसफुल स्पा सेंटरों में छापा मारा गया, जहां मसाज के नाम सेक्स रेकेट चल रहा था। सेंटर से 13 युवतियों को मुक्त कराया गया। कुछ के नाबालिग होने की संभावना भी जताई गई। 13 युवतियों में से एक नेपाल, एक सिक्किम से, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार और देहरादून की रहने वाली है। इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं है। दो स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है और अन्य राज्यों का रहने वाला है। पुलिस आरोपित स्पा संचालक की तलाश कर रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि में इस प्रकार के कार्याे से गंदगी का माहौल बनाया गया तो किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। स्पा सेन्टरों के मालिक, कर्मचारियों और युवतियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस कार्रवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, आयोग की उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, ह्यूमैन राइट काउंसिल संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र और उनकी टीम के अलावा एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम मौजूद रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *