August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्तीःधामी

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुत्तिफ पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुत्तफ भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुत्तिफ पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से करायी जायेगी। जो भी भर्तियों में गड़बड़ी की कोशिश करेगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इस दौरान उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *