Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

रूद्रपुर । रेलवे लाईन पार करते समय टेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक सेंचुरी पेपर मिल में मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार गोलगेट नगला निवासी 47 वर्षीय शंभु यादव पुत्र हरी यादव देर शाम जानवरों के लिए चारा लेने खेत में गया हुआ था। चारा लेकर जैसे ही वह पटरी पार करने लगा तभी बरेली से लालकुआं की ओर आ रही ट्रेन लालकुआं एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें शंभू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और आरपीएफ को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शंभू सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी में काम करता था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *