Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गद्दे व इलेक्ट्रॉनिक के शोरूमों में भड़की आग

हल्द्वानी । नगर में आज एक गद्दे व इलेक्ट्रॉनिक के शोरूमों में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बाजार में अज्ञात कारणों के चलते गद्दे व एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दल बल के साथ पहुँचे थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *