Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या

देहरादून। भंडारी बाग में लूट के बाद 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। जानकारी के मुताबिम 75 वर्षीय कमलेश धवन पत्नी स्व. इन्द्रराज धवन भंडारी बाग स्थित एक मकान में अकेली रहती थी। अज्ञात लोगों ने रात को घर में धावा बोलकर महिला की हत्या कर दी। अंदेशा है कि चोर घर से नगदी और कीमती सामान लूटकर ले गये हैं। बताया गया है कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। सुबह बेटियों ने घर आकर देखा तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जब घर पहुंची तो तो घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।बताया गया है। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्घ्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *