Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के माल के साथ सुनार समेत पांच गिरफ्तार

रूद्रपुर । सिंह कालोनी में बीते दिनों एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सिंह कालोनी निवासी अमित कुमार ने 2 दिसम्बर को दर्ज करोई रिपोर्ट में कहा था कि अज्ञात चोरो ंने घर से नगदी जेवर आदि सामान चोरी कर लिया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। एसएसपी मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अनूप घरामी पुत्र अमल घरामी ,)तिक शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी इंद्रा बंगाली कॉलोनी, अरबाज पुत्र इशरत खान निवासी गांधी कॉलोनी रूद्रपुर, बॉबी सागर पुत्र महेंद्र सागर निवासी बिलोना थाना दिवाई जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछ ताछ में पता चला कि चोरी का माल असलिया भोज थाना बहेड़ी जिला बरेली के मूल निवासी एवं हाल शिवनगर निवासी दुर्वेश पुत्र अमित कुमार ने खरीदा था। पुलिस ने उसे भी शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने का मंगलसूत्र, एक पायल तथा 10 हजार रुपए बरामद किये गये। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर,वरिष्ठ उप निरीक्षक कमल हसन,वरिष्ठ उप निरीक्षक के0सी0आर्या, उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश खडायत, उमेश सिह आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *