October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब काण्ड की आरोपी बबली गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। बता दें पिछले दिनों चुनाव में बांटी गयी जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गयी थी। रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है। ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था। मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। बृहस्पतिवार को बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवन डिमरी का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *