October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर

काशीपुर। हजारों रुपए कीमत की चरस के साथ कुंडा पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जरूरी पूछताछ के बाद नशे की सामग्री के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान करते हुए पुलिस द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग 9ः45 बजे कुंडा पुलिस पुराने ढेला पुल के समीप वाहनों की चेकिंग में मशगूल थी इसी दौरान उधर से होकर टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 पी/1087 पर सवार होकर फर्राटा भर रहे एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस टीम को 106 ग्राम चरस व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मीपुर पट्टðी मजरा काशीपुर निवासी सलीम अहमद अंसारी उर्फ दानिश दाणा बताया। पकड़े गए नशे के सौदागर ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कम दामों में पहाड़ से चरस गांजा खरीदकर उसे मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे रेट पर खपत किया करता है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्त का छोटा भाई वसीम एक दिन पूर्व इसी अपाचे से 10 किलो गांजा परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *