October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध वसूली से भड़के टेेम्पो चालकों का कोतवाली में प्रदर्शन

रूद्रपुर। डीडी चौक से संचालित टेम्पो स्टेण्ड के कई टेम्पों चालकों ने की जा रही अवैध वसूली के विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि अवैध वसूली करने वालों को रूपये न देने पर उनसे मारपीट की जाती थी। इस मामले को लेकर शिकायत की तो वसूली कुछ दिन के लिए रूक गई। अब पूर्व विधायक के भाई ने पुराने डीजल टेम्पो यूनियन का अध्यक्ष विजय चौहान को बना दिया। अब फिर से स्टैण्ड से अवैध वसूली शुरू हो गई है। टेम्पों चालकों को पुलिस प्रशासन के नाम से डराया जा रहा है और पैसे न देने पर चालान कटवाने की धमकी दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुब्रत विश्वास, राहुल राठौर, अतुल, राजू राजीव गुप्ता, असलम व प्रकाश आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *