October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोटद्वार। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यत्तिफ घायल हुआ है। घायल को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना के मुताबिक, गाजियाबाद से ब्लॉक थलीसैंण गांव कोलिड़ा निवासी कुंदन कार बुक कर चालक रोहित निवासी गाजियाबाद के साथ देर रात थलीसैंण पौड़ी के लिए चला। सुबह करीब 6 बजे कोटद्वार पहुंचा तो वहां बीरोंखाल ब्लॉक गांव दजेड़ा निवासी सुनील सिंह ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके बाद तीनों थलीसैंण के लिए रवाना हो गए। कार जैसे ही बीरोंखाल के कोलादरिया के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक रोहित और थलीसैंण निवासी कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है वहीं, जहां हादसा हुआ वहां से 10 किमी दूर ही सुनील का गांव था, जहां के लिए उसने लिफ्ट मांगी थी. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही कार हादसे का शिकार हो गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *