Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारतः डा.कल्पना

सितारगंज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के रामलीला भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गयी। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप में पहुंची राज्य सभा सांसद,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुये सभी को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने जा रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम स्वदेशी और स्वावलंबन के मंत्र को लेकर आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक आदेश चौहान, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, कमल जिन्दल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजन अंजलि, मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, उदय राणा, चंदन कश्यप, चंदन श्रीवास्तव, अमित जिंदल, अरविंद चौरसिया, सुमन राय, शिवपाल चौहान, कार्तिक राय, मेघ अग्रवाल, मीनाक्षी विश्वास, ललित जोशी, नवीन भट्टð, दीपा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, भोला जोशी, विश्वजीत विश्वास, एवं सभी बूथों के संयोजक सह संयोजक और पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *