Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार के लिए निकली विवाहिता संदिग्ध हालातों में हुई लापता

काशीपुर। घर से बाजार के लिए निकली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कर गायब विवाहिता का पता लगाना शुरू कर दिया है। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला महेशपुरा निवासी सूरज पुत्र रमेश ने बताया कि बीते 13 सितंबर को उसकी पत्नी राधा घर से आवश्यक कार्य के लिए बाजार की ओर निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस दौरान तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के बाद परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर गायब महिला का पता लगाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *