Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दोस्तों के साथ घूमने निकला युवक बहा

हल्द्वानी । रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले में शनिवार देर शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला एक युवक बह गया। पुलिस उसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही है। युवक के नदी में बहने का वीडियो भी वायरल हुआ है। छडायल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा पुत्र विशन सिंह थापा शनिवार को अपने दो दोस्त गौरव जोशी व नरेंद्र मौर्य के साथ बसानी की तरफ घूमने गया था। शाम छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नदी को पार करने लगे। अत्यधिक बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बसानी नाले के पास गौरव और पंकज नाले के पार आ गए, लेकिन गौरव की बाइक उधर ही छूट गई थी। जिसे लेने के लिए पंकज थापा वापस पैदल नाले में चला गया। हालांकि गौरव और नरेंद्र ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वह नहीं रुका। नदी के तेज प्रवाह में पंकज बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही। रात अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा। रविवार सुबह छह बजे से नदी में बहे युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान फिर चलाया गया। युवक के बहने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। तीन किलोमीटर सर्च ऑपरेशन में युवक का पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *