Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगा की आत्म हत्या

देहरादून । विकास नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सुबह रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद किया। डॉक्टर अरोड़ा पिछले पत्नी की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। बताया गया है कि डा. हंसराज शनिवार की देर रात करीब 12 बजे घर से अकेले शक्ति नगर पहुंचे। पुल नंबर 1 और 2 के बीच में उन्होंने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह लापता हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस शक्ति नहर में डूब कर लापता हुए चिकित्सक की तलाश करती रही। रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। जल पुलिस ने रविवार को तलाश शुरू की। साथ ही ढकरानी पावर हाउस कर्मियों को कोई शव दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा। पुलिस शव को तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच पावर हाउस कर्मियों ने इंटेक में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो वह डॉक्घ्टर हंसराज अरोड़ा का शव निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चिकित्सक की पत्नी का हाल ही में निधन हो गया था। बताया गया है कि पत्नी के निधन के बाद से ही वह तनाव में थे। फिलहाल पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *