Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस टीम द्वारा महतोष मोड़ से पिपलिया नंबर एक गाँव को जाने वाले रास्ते पर एक नशा तस्कर को 1.325 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्रधिकारी भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उप निरीक्षक चन्द्र सिंह, कांस्टेबल मोहन बोरा व दलीप फर्त्याल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पिपलिया मोड़ पर एक व्यक्ति बाईक संख्या यूपी 25 डीएच 2301 पर संदिध रूप से घूमता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता धर्मवीर सिंहपुत्र हरपाल सिहं निवासी ग्राम तुमरिया थाना आंवला जिला बरेली बताया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से लगभग 1.325 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत लगभग 13,00,000 बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *