October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई को कलैक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

रूद्रपुर। ग्राम झनकैया से आये एक परिवार के लोगों ने पड़ोस के ही दबंग व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए साथियों के साथ कलैक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। अपर जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में पीड़ित चन्द्रगुप्त गौतम ने कहा है कि वह राजीवनगर झनकैया खटीमा का निवासी है और अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है। पड़ोसी रामप्रकाश उससे रंजिश रखता है। 29 अगस्त की रात्रि उसने कुछ बाहरी लोगों को बुलवाकर उसके परिवार पर जानलेवा कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना झनकैया में दर्ज कराई गई। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। उसने दर्ज रपट में एससीएसटी की धारा बढ़ाने की भी मांग की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *