October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेम विवाह करने पर दलित नेता की हत्या,भिकियासैंण छावनी में तब्दील

अल्मोड़ा। प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। घटना के बाद भिकियासैंण को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी। दोनों का प्रेम विवाह गुड्डी के सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया। गुरुवार को ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी के सौतेले माता पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामले को देखते हुए सल्ट भतरोजखान आदि क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *