October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बैक डोर से नियुक्तियों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र के आवास पर धरना

ऋषिकेश ।विधानसभा में बैक डोर से नियुक्तियों को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध बढ़ गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड जनविकास पार्टी ने उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से उनके कैंप कार्यालय और आवास को जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए सुरक्षा बढ़ाई थी। पुलिस प्रशासन की किलेबंदी के बावजूद उत्तराखंड जन विकास पार्टी के नेता कनक धनाई अपने कुछ समर्थकों के साथ काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के पास धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन धरने से उठाया। इससे पहले काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हालातों का जायजा लिया। थाना रानीपोखरी, थाना रायवाला से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया। पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर छावनी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने काबीना मंत्री के गंगा विहार स्थित आवास को जाने वाले सभी चार रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए वहां फोर्स लगाई है। बैराज रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी व उनके समर्थक देहरादून स्थित विधानसभा गेट के समीप धरने पर बैठे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *