October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जसपुर। क्षेत्र में सक्रिय पुलिस टीम ने नशे के दो और सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से हजारों रुपए कीमत की स्मैक बरामद किया है। गिरफ्तार नशा कारोबारियों का पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में रोजाना की भांति उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर से चांस रिकवरी में अभियुक्त सलीम उर्फ सोनू पुत्र शरीफ निवासी मोहल्लापट्टी चौहान को 2.90 ग्राम स्मैक व उपरोक्त मोहल्ला निवासी मोव फैजल पुत्र सरफराज को 2.07 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। इस तरह पुलिस ने पकड़े गए दोनों नशा कारोबारियों के कब्जे से 4.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाही के दौरान फैजल के कब्जे से नशे की 16 पुड़िया बरामद हुई जबकि पकड़े गए सलीम के कब्जे से स्मैक की 32 पुड़िया मिली। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी के अलावा तेजतर्रार उपनिरीक्षक जावेद मलिक, कौशल भाकुनी, कांस्टेबल अवधेश कुमार, बच्ची सिंह तथा किशोर गिरी शामिल रहे। स्मैक के सौदागरों को सलाखों के पीछे करते हुए पुलिस के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से भी इस बाबत सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि आस-पास नशे की रोकथाम के लिए लोग आगे आए! और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। एसआई जावेद मलिक ने भी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास किसी भी तरह की कोई आपराधिक गतिविधि संचालित हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित पुलिस को देनी चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *