Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर । नगर निगम प्रशासन की टीम ने आज मोदी ग्राउण्ड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दर्जन भर से अधिक खोखे और फड़ों को ध्वस्त कर दिया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा रहा। मोदी ग्राउण्ड में सब्जी मण्डी के पास दर्जनों लोग पिछले लम्बे समय से अतिक्रमण किये हुए थे। पूर्व में भी प्रशासन ने यहां से अतिक्रमण हटाया था। लेकिन बाद में अतिक्रमण कारी सब्जी मण्डी की आड़ में फिर से यहां कब्जा करके बैठ गये। मोदी मैदान में अतिक्रमण के चलते गंगापुर रोड पर अकसर जाम की स्थिति बन रही थी। प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद आज नगर निगम प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो मौके पर हड़कम्प मच गया। अतिक्रमणकारी खुद अपनी झोपड़ियां हटाने लगे। नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक खोखे और झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अतिक्रमण कारियों को चेतावनी भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *