October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मतीन की सपा में हुई वापसी

हल्द्वानी । गत विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व.इंदिरा हृदयेश के समर्थन में सपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल हुए अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने अपने भाई जावेद सिद्दीकी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पुनः सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। श्री सिद्दीकी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने जारी पत्र में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंभू पोखरियाल को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. एसएन सचान को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव तथा अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में श्री सिद्दीकी ने कांग्रेस को बाय बाय कर एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडा था। जिसमें उन्हें अभी तक लड़े सभी चुनावों में सबसे कम मत हासिल हुए थे। जिस कारण उनका राजनीतिक अस्तित्व भी संकट में पड़ता नजर आ रहा था। अब श्री सिद्दीकी के पुनः सपा में शामिल होने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और वह उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *