October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने किया पहाड़ की लाईफ लाईन नवनिर्मित डबल लेन गौला पुल का शुभारम्भ

हल्द्वानी। एचएमटी के पास गौला नदी पर नवनिर्मित डबल लेन पुल का गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काट शुभारंभ किया। 7.14 करोड़ की लागत से बने इसे पुल को 22 माह में तैयार किया गया है। लोनिवि भवाली डिवीजन ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी से इसका निर्माण करवाया है। पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल का निर्माण होने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा और पहाड़ों के लिए यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल की लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। सीएम धामी ने कहा कि पहाड़ों पर यातायात सुगम बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़कों को दुरूस्त किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट,प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *