October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक चोर सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्त में
सितारगंज। पुलिस ने 25 अगस्त को अमरिया रोड स्थित ट्रक यूनियन से चुराया गया ट्रक बरामद कर लिया है । इस दौरान पुलिस ने ट्रक चोर के साथ ही उसके पार्टस खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है । सोमवार की दोपहर में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मो.अहमद पुत्र स्व . अहमद निवासी वार्ड छह नहरपार , सितारगंज ने 27 अगस्त को तहरीर दी थी कि उसका दस टायरा ट्रक यूपी 25 एटी /7185 रात्रि में चोरी हो गया था । इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक की बरामदगी के लिए टीम बनाई । टीम ने जगह -जगह लगाये गये सीसी टीवी कैमरे चेक किये । उनमें ट्रक को उत्तम नगर के पास देखा गया । बाद में ट्रक ट्रांसपोर्टनगर पुलभटटा में बरामद हुआ । ट्रक से चार टायर व टूल किट गायब थे । बाद में साबिर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मीतापुर , बहेड़ी , बरेली , उत्तर प्रदेश की बरी स्थित दुकान से टूल किट बैग जिसमें चाबी व पाने रखे थे व दो बैटरे बरामद किये गये । ये चोर से 5500 रुपये में खरीदे गये थे । पुलिस ने साबिर को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद पुलिस ने ट्रक के टायर खरीदने वाले मो . जीशान पुत्र इजहार अहमद निवासी ग्राम बरी , मस्जिद वाली गली , थाना पुलभट्टा , मूल निवासी भंगी डाडी,जहानाबाद,जिला पीलीभीत,यूपी को भी गिरफ्तार कर टायर बरामद कर लिये । ये टायर 3500 रुपये में बेचे गये थे व फिलहाल पांच हजार का भुगतान किया गया था । इसके बाद ट्रक चोर मनप्रीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी साबेपर , सितारगंज को भी बंदी बना लिया गया था। आरोपी साबिर व मनप्रीत के खिलाफ पूर्व में भी अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं । उन्हें पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक विनोद सिंह फर्त्याल,चौकी प्रभारी सरकड़ा कविन्द्र शर्मा,उप निरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी,कांस्टेबल बलवंत सिंह,मनोज कुमार,नरेन्द्र यादव शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *