October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान ढहने से तीन लोगों की मौत,दो महिलाओं के शव बरामद

देहरादून। राजपुर रोड में मकान ढहने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और जिलाधिकारी सोनिका भी घटना स्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे बच्चे सहित दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों शवों के पोस्टने के पोस्टमॉर्टम करने के निर्देश दिए। संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 वर्ष, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 वर्ष और दिनेश का आठ दिन का बच्चा मलबे में दबा बताया जा रहा है। वहीं मसूरी देहरादून हाईवे पर गलेगी धार में भी सड़क पर लगातार पहाड़ी से मलबा आ रहा है। सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात है जो मलबा हटा रही है। फिलहाल यहां रुक-रुक का यातायात चालू है। रविवार से हो रही बारिश की वजह से मसूरी का कैम्पटी फॉल फिर विकराल हो गया है। पिछले 16 घंटे से अधिक समय से हो यहां रही मूसलाधार बारिश हो रही है। जिस कारण कैम्पटी फॉल सहित सभी बरसाती नाले उफान पर हैं। थानाध्यक्ष कैम्पटी शांति प्रसाद चमोली ने बताया की बीती शाम चार बजे से ही पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया गया था। यहां अभी भी फॉल का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *