October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मां , पत्नी और तीन बेटियों को एक साथ मौत के घाट उतारा,पंडिताई करता है आरोपी

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुयी है। यहां एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पूजा पाठ करने के बाद आरोपी ने 75 वर्षीय मां बीतन देवी , पत्नी 36 वर्षीय नीतू देवी ,13 वर्षीय पुत्री अपर्णा , 11 वर्षीय पुत्री स्वर्णा उर्फ गुल्लो , 9 वर्षीय अन्नपूर्णा को एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी 47 वर्षीय महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था। वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *