October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान

रूद्रपुर । सितारगंज रोड स्थित सिरसा मोड़ पर बीते दिवस सड़क हादसे में हुई सात लोगों की मौत और दर्जनों श्र(ालुओं के घायल होने की घटना के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने एनएचएआई को जिम्मेवार ठहराते हएु कल तीस अगस्त को 11 बजे टॉल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। मीडिया को जारी बयान में संयुक्त संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे कार्यों के कारण तमाम दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इसी के चलते कल सिरसा उत्तम नगर के नजदीक घटना में सात लोगों की मृत्यु एवं दर्जनों घायल हो गए । विर्क ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण टोल वसूली तो शुरू की गयी लेकिन राजमार्ग का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है न तो सर्विस रोड बनायी गई हैं और न ही नियमानुसार कट दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसी के विरोध में कल 30 अगस्त को 11बजे किच्छा टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा टोल बंद कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण करने की माँग करेगा। विर्क ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही के चलते तमाम लोगों की जानें जा चुकी हैं। कई बार कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी सर्विस लेन नहीं बनाए गए हैं। यह घोर लापरवाही है जितने भी लोगों की मृत्यु हो रही है उसका जिम्मेदार एनएचएआई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *