February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर । घर पर अकेली युवती ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को घर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तलों से जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला ट्रांजिट कैम्प क्षेत्रा का है। बी ब्लाॅक थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी रविन््रद नाथ राय की रिश्तेदारी में किसी के निधन पर स्वजन बुधवार को स्वर्ग फार्म बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश गए थे। इस दौरान घर पर रविन्द्र नाथ राय की 26 वर्षीय पुत्राी इतु राय अकेली थी। पीछे से उसने घर मे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।देर शाम जब इतु का भाई घर वापस लौटा तो इतु को फंदा लगा लटके देख उसके होश उड़ गए।उसने आनन फानन में उसके जीवित होने की आस में उसको नीचे उतारा।उसके बाद वह उसे लेकर किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इतु के पार्थिव शरीर क लेकर घर आ गए। देर शाम सूचना मिलने पर एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फत्र्याल फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को रात ही मोर्चरी भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरनेकी कार्यवाही की।पुलिस के मुताबिक मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। स्वजन भी इतु के फंदा लगा लटकने का कारण नही बता पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *