जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
काशीपुर। जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर विवाहिता की देर रात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आज मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक मलूपुरा, हादूडांडी जनपद मुरादाबाद निवासी भगवान दास ने लगभग 11 वर्ष पूर्व अपनी 27 वर्षीय पुत्राी रूमा की शादी मधुपुरी तहसील स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी जयपाल पुत्रा पोपीराम के साथ धूमधाम से किया। दंपत्ति से 1 पुत्रा व तीन पुत्रियां है। जयपाल ड्राइवरी किया करता है। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक क्लेश के चलते रूमा बेहद परेशान रहा करती थी इसी क्रम में उसने गत बुधवार को अपरार् िंबाद लगभग 3 बजे आत्महत्या की नियत से कीटनाशक गटक लिया। घटना के वक्त पति घर में मौजूद था। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तत्काल विवाहिता को नाजुक हालत में उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात्रि लगभग 12ः00 बजे जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत के बाद इस बारे में कुछ भी बोलने को लेकर मृतक परिजनों की जुबान तालु से चिपक गई। वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही अथवा जांच से लगातार कतराते देखे जा रहे हैं। उधर दूसरी ओर मृतका के सगे संबंधियों व ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वालों की ओर से संबंधित पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर आदि नहीं दी जा सकी है।


