February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ा हादसा: गैस पाईप लीक होने से कमरे में भर गयी गैस ,अग्निकाण्ड में झुलसे चार युवक जिला अस्पताल भर्ती

रूद्रपुर। काशीपुर रोड पर पाम ग्रीन कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए एक अग्निकाण्ड में चार युवक बुरी तरह झुलस गये। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कालोनी में स्थित एक कमरे में आज सुबह कुछ युवक खाना बना रहे थे इसी दौरान अचानक गैस पाईप लीक होने से कमरे में गैस भर गयी और आग लग गयी। आग लगने से वहां हड़कम्प मच गया। अग्निकाण्ड में सुल्तानपुर पट्टी निवासी नरेश पुत्र चोखे लाल, राहुल पुत्र मुद्दा, प्रेम पाल पुत्र हेत राम और अविनाश पुत्र भूप सिंह बुरी तरह झुलस गये। आस पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। लोगों की सूचना पर मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और एम्बुलेंस से चारों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दो युवकों की हालत गंभीर बतायी गयी है। घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *