October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर- कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दो रेस्टोरेंट कर्मियों की मौत, एक गंभीर

रूद्रपुर (दर्पण संवाददाता)। कमरे में अंगीठी जलाकर सोये दो रेस्टोरेंट कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दिनेशपुर थाना अंतर्गत जयनगर क्षेत्र का है। यहां जयनगर निवासी जगदीप सिंह का चस्का रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले जसपुर निवासी 20 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, 23 वर्षीय आकाश पुत्र राजकुमार और 19 वर्षीय अनुपम रात को रेस्टोरेंट बंद करने के बाद वहीं पर बने कमरे में सो गये। बताया गया है कि ठण्ड से बचने के लिए रेस्टोरेंट कर्मियों ने कमरे में अंगीठी जलाई थी। आज सुबह रेस्टोरेंट स्वामी जब रेस्टोरेंट पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। भीतर आकाश, संजीव और अनुपम बेसुध पड़े थे। आनन फानन में तीनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आकाश और संजीव को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुपम की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुयी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना रेस्टोरेंट कर्मियों के परिजन भी यहां पहुंच गये। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *